किसान संगठनों और विपक्षी दलों के भारत बंद के आह्वान का प्रदेश में खास असर देखने को नहीं मिला। सभी जिलों में सरकारी संस्थान, पेट्रोल पंप और बाजार खुले रहे। सामान्य गतिविधियां चलती रहीं। वही राजधानी देहरादून में भी बंद का कोई असर देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने जबरन दुकानें बंद करवा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वही जनपद हरिद्वार में अधिकांश बाजार खुले रहे। व्यापारिक संगठनों ने किसान आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया, लेकिन कल ही बाजारों को खोलने का निर्णय ले लिया गया था। जनपद के मंगलौर और रुड़की में कृषि कानून को लेकर किसानों ने धरना- प्रदर्शन किया। वही पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग जनपदों में भी बंद का कोई असर नही पड़ा। वही कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल में भी बाजार, बैंक और पेट्रोल पंप खुले रहे।