देहरादून: देश में बढते बर्ड फ्लू के मामलों के बाद उत्तराखड़ पशुपालन विभाग भी सतर्क हो गया है। वही अब स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क दिख रहा है जिसे लेकर डीजी हेल्थ अमिता उप्रेती ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे वही डीजी हेल्थ ने जानकारी देते हुऐ कहा कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पाशुपालन विभाग ने ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है रैपिट रिस्पांस टीम के माध्यम से पोल्ट्री फार्म पर निगरानी रखी जा रही है साथ ही उन्होंने सभी जिलो के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का सतर्क रहने के निर्देश जारी किए है। वहीं मालसी जू में भी बर्ड फ्लू संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। वही देहरादून के मालसी जू में भी पक्षियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।