हल्द्वानी में एक शो रूम में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक

नैनीताल: हल्द्वानी में एक शो रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन दुकान में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का यह मामला आज दोहपर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त आग लगी उस वक्त शो रूम में कुछ कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे जिन्होंने किसी तरह बाहर भाग कर अपनी जान बचायी। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे शो रूम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दुकान में रखा सारा सामान खाक हो गया। मौजूद लोंगो ने पुलिस फायर बिग्रेड दल को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस व फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं। आग की लपटों ने पास के अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *