आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का हुआ निधन

असम: पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष की आयु में आज शाम निधन हो गया। शाम करीब 5:34 बजे गौहाटी मेडिकल कॉलेज में गोगोई का निधन हुआ। उनके निधन पर प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। आपको बतादें वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। उनके अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। हालांकि उनके दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे थे, आंखें चल रही थीं और पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा थी। इसके अलावा गोगोई के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डायलिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया था। उनकी ऐसी हालत नहीं थी कि डायलिसिस दोबारा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *