कल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री स्टेफ ब्लॉक से बातचीत की। एक ट्वीट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति और आर्थिक सुधार पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आपको बतादें दोनों नेताओं ने दविपक्षीय मुद्दों और वैश्विक घटनाक्रमों के बारे में समीक्षा भी की।