देहरादून: राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस और पी.ए.सी संवर्ग के कर्मियों की उपनिरीक्षक रैंकर्स परीक्षा और प्रान्तीय योग्यता परीक्षा फरवरी महीने के मध्य में आयोजित हो सकती है। पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में प्रमोशन और सीधी भर्ती परीक्षा की कार्ययोजना के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद फरवरी के मध्य में परीक्षा आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके बाद सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी है।