देहरादून: डायमंड दून शिवालिक क्लब ने गढ़वाल स्पोर्टिग को 3-2 से पराजित कर 50 प्लस आयु वर्ग में सेवन ए साइड मास्टर्स फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली है। इसके अलावा 40 प्लस आयु वर्ग में गोल्ड शिवालिक ने महिंद्रा ब्याॅयज को हराकर प्रतियोगिता जीती। विजेताओं को प्रतियोगिता के संरक्षक और बलूनी क्लासेस के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी और कार्डिनेटर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुरस्कार दिये। इस मौके पर संरक्षक विपिन बलूनी ने कहा कि खेलों से जहां स्वस्थ जीवन बना रहता है वहीं आपसी सदभाव और टीम भावना को भी बल मिलता है। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोट्र्स फाउंडेशन सोसाइटी और जिला फुटबाल एसोसिएशन ने किया। माजरा स्थित बलूनी स्पोट्र्स एकादमी में खेले गयी इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने किया।