देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 93 .65 प्रतिशत हुई

देश में 43 हजार 82 लोगों में संक्रमण के बाद संक्रमित लोगों की संख्‍या 93 लाख 9 हजार सात सौ 88 हो गई है। कल कोविड से चार सौ 92 लोगों के मरने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्‍या एक लाख 35 हजार सात सौ 15 हो गई। इस समय चार लाख 55 हजार पांच सौ 55 रोगियों का इलाज चल रहा हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 39 हजार तीन सौ 79 लोग कोरोना से स्‍वस्‍थ हुए है। देश में कोविड से स्‍वस्‍थ लोगों की संख्‍या 87 लाख 18 हजार पांच सौ 17 हो गई है। स्‍वस्‍थ होने की दर 93 दशमलव छह पांच प्रतिशत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *