कल देशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस

कल देशभर में संविधान दिवस मनाया जाएगा। यह दिन राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है और भारत में संविधान को अपनाने का स्मरण दिलाता है। 26 नवंबर 1949 को, देश की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ ।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2015 में, 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया था। नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन को भारत के पहले कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है, जिन्होंने संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *