मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, दून को बनाएंगे बेहतरीन स्मार्टं सिटी, सदैव दून पोर्टल लांच

देहरादून स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि हम दून को बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनाएंगे।  प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के शहरों के लिए दून को मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री सदैव दून प्रोजेक्ट की लांचिंग के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि हमारा प्रयास देहरादून को देश में मिसाल के तौर पर विकसित करना है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव और आबादी को देखते हुए स्मार्ट सिटी के तहत व्यवस्थाएं बनानी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण को पुलिस, बिजली की लाइनों के लिए ऊर्जा निगम, पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *