चम्पावत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 09 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चंपावत पुलिस को एक बार फिर बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 9 किलो 7 सौ ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास जारी है। चंपावत पुलिस द्वारा इस साल अभी तक रिकार्ड 87 किलोग्राम चरस बदामद की गयी है। जो अभी तक रिकॉर्ड है इससे पूर्व 2008 में सबसे अधिक 82 किलो चरस चंपावत पुलिस द्वारा बरामद की गयी थी। चंपावत के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज पकड़े गए आरोपी गणेश सिंह ने पुछताछ में बताया कि वह चरस को नैनीताल, दिल्ली सहित बड़े शहरों में बेचने ले जाता था। वही आरोपी ने बताया चरस कुछ मात्रा में अपने द्वारा खुद बनाई गयी थी। वहीं कुछ अपने गावं से खरीद कर दिल्ली बेचने जा रहा था। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर न्ययालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *