भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया ‘‘विधानसभा चुनाव-2022’’ के जीत का मंत्र, सम्मान से दिखे गदगद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजधानी देहरादून पहुंचे। इस बीच श्री नड्डा का हजारों भाजपाइयों ने स्वागत किया। नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया। इस दौरान कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक दिखी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। और जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान के बाद गदगद नजर आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री की ओर से जगह-जगह जो छोटे होर्डिंग भी लगाए गए। देहरादून में नड्डा सात नवंबर तक 14 बैठकें करेंगे। सभी इंडोर बैठकें होंगी, वहीं 11 हजार 235 बूथ अध्यक्षों से वर्चुअल संवाद भी किया जाएगा।। मालूम हो कि आज यानी 5 दिसंमबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पांच महत्वपूर्ण बैठकें की। बीजापुर सेफ हाउस में नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में राजनीतिक चर्चा, विचारधारा, राजनीतिक दशा एवं दिशा व बूथ पर छह कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इस बैठक के प्रभारी कुलदीप कुमार व बलजीत सोनी रहे। बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया। इसमें शामिल सभी लोगों को मैं नहीं हम की भावन से काम करने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के हुए एतिहासिक कार्यों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने बूथ के छह कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने दायित्वधारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर और सहकारी बैंकों के अध्यक्षों की बैठक ली। शाम को उन्होंने हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में अंबेडकरनगर मंडल राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र की बैठक ली। इसके बाद आइआरडीटी सभागार सर्वेचैक में प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन में भाग लिया और इसके बाद बीजापुर सेफ हाउस में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, और प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठकों में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम के लिए ओएनजीसी गेस्ट हाउस प्रस्थान किया।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *