चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग आज सुबह सेरा नामक स्थान पर एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी के किनारे गिरी, उसमें सवार आठ लोगों में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए है। घायल लोगो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार वाहन देहरादून से घाट की ओर आ रहा था। जानकारी मिलते ही घाट चैकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।