आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में शुरू किया सदस्यता अभियान, सभी विधानसभा क्षेत्रों में के लिए 70 प्रचार रथ रवाना

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के लिए 70 प्रचार रथ रवाना किये। देहरादून पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए आप ने सदस्यता अभियान ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ की शुरुआत की है।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में छह माह के भीतर ही पार्टी से 10 हजार सक्रिय कार्यकर्ता जुड़े हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा सदस्यता अभियान 45 दिनों तक चलेगा। जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए वीडियो वैन रवाना की गई है। एक वैन में पांच कार्यकर्ता होंगे। इस अभियान में एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रदेश में अभियान के तहत 6500 जनसभाएं गांवों में और तीन सौ बाजारों में की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *