विश्व के विभिन्न भागों में छठ पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आज शाम श्रद्धालू सूर्य को सांध्य-अर्घ्य देंगे। चार दिन का यह उत्सव कल उगते सूरज को प्रात:-अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। छठ पर्व के अवसर पर लोग ऊर्जा के देवता सूर्य की उपासना करते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर सूर्य देव की पूजा करने और मां प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की परम्परा रही है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी छठ पर्व पर लोगों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने सूर्य देवता से प्रार्थना की कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग देशवासियों के स्वास्थय और समृद्धि के लिए करें। वही सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने छठ पूजा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।