राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 60,744। देर शाम तक प्रदेश में 368 और नये मामले सामने आये। जिसमे अभी तक 55,188 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके है। प्रदेश में अभी तक 1001 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। नये मामलों में देहरादून में 97, हरिद्वार में 42,ऊधमसिंह नगर में 22, अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 13, चमोली में 20, चम्पावत में 9, नैनीताल में 45, पौड़ी में 19, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी में 47 और उत्तरकाशी में 10 मामले शामिल है। आपको बतादें आज विभिन्न अस्पतालों से 700 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज किये गए।