राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 72,997। देर शाम तक प्रदेश में 355 और नये मामले सामने आये। जिसमे अभी तक 66,464 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके है। प्रदेश में अभी तक 1,196 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। नये मामलों में देहरादून में 128, अल्मोड़ा 14, बागेश्वर 6, चमोली में 24, चम्पावत में 6, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 24, पौड़ी गढ़वाल में 39, पिथौरागढ़ में 51, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में 9, ऊधमसिंहनगर 18 और उत्तरकाशी में 5 मामले शामिल है। आपको बतादें प्रदेश में रिकवरी रेट 91.58 है।