ब्रिटेन से आये लोगों में से 5 लोग संक्रमित पाये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और ज्यादा बढ़ गई हैं। देहरादून में 131 लोगों ब्रिटेन से लौटे जिनमें से पांच लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। बताते चलें की ब्रिटेन में कोरोना का स्ट्रेन चेंज होने के बाद से नए वायरस से दहशत बनी हुई है। यह वायरस कोरोना वायरस से ज्यादा घातक माना जा रहा है। वहीं ब्रिटेन व अन्य देशों से लौटे लोगों की ट्रेसिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कहना है की करीब 227 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है जिनकी सैम्पलिंग भी की जा रही है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं दूसरी ओर जानकारी ये बी है की ब्रिटेन से आये कई लोग ऐसे भी हैं जिनके मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहे हैंए जिनसे प्रशासन लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे लोगों से अपील भी की गई है की वे खुद सामने आयें और कोरोना की जांच करायें।