देहरादून नगर निगम को 22 साल पूरे, मेयर सुनील उनियाल गामा ने निगम की गिनाई उपलब्धियां।

देहरादून नगर निगम ने आज अपना 22 वां स्थापना दिवस मनाया। नगर निगम का गठन नौ दिसंबर 1998 को हुआ था। हालांकि स्थापना दिवस पर कोई भी कार्यक्रम नहीं रखा गया और न ही किसी योजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मेयर गामा ने कहा कि साल 1998 तक देहरादून नगर पालिका थी जिसके बाद अब देहरादून को नगर निगम का दर्जा प्राप्त हैं। इन 22 सालो में नगर निगम ने काफी उपलब्धियां हासिल की है। उन्होने कहा कि मेयर के तौर पर उनके दो वर्ष के कार्यकाल में कई काम किए गए है। अब जो भी कार्यकाल बचा है, उसमें विकास कार्यों को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 जनबरी से पल्टन बाजार में भी स्मार्ट सिटी के तहत काम शुरू कर दिए जाएंगे । उनका प्रयास रहेगा कि 2021 में होने वाले स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में दून नगर निगम बेहतर रैंकिंग हासिल करे जिसके लिए सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *